{"_id":"6a0043eec3bd4308df0a3e2f","slug":"video-ayathhaya-ma-bhajapa-mahal-maraca-na-sasatha-khalfa-nakal-jana-aakarasha-pathayatara-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद खिलाफ निकली जन आक्रोश पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा ने सांसद खिलाफ निकली जन आक्रोश पदयात्रा
अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। महिला कार्यकर्ता “सपा सांसद हाय-हाय” के नारे लगाते हुए सहादतगंज स्थित सांसद आवास पहुंचीं और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल का समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा विरोध किया जा रहा है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम कर रही है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सवाल उठाया कि जब महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारी बेहतर ढंग से संभाल सकती हैं तो राजनीति और समाज की व्यवस्था क्यों नहीं संभाल सकतीं।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा है। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।