{"_id":"6a312d0062bdf4e7da00b58a","slug":"video-ayathhaya-ma-hanamanagaugdhha-ma-sharathathhal-ka-jab-kata-thall-ltana-taka-ka-pasa-naha-bca-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु की जेब कटी, दिल्ली लौटने तक के पैसे नहीं बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में हनुमानगढ़ी में श्रद्धालु की जेब कटी, दिल्ली लौटने तक के पैसे नहीं बचे
रामनगरी अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए दिल्ली से आए एक श्रद्धालु परिवार को जेबकतरों का शिकार होना पड़ा। हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान उचक्कों ने श्रद्धालु के जेब से सात हजार रुपये पार कर दिए। घटना के बाद परिवार के पास दिल्ली वापस लौटने तक के पैसे नहीं बचे। श्रद्धालु परिवार हनुमानगढ़ी में दर्शन और प्रसाद अर्पित करने पहुंचा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने पीड़िता के पति की जेब काट ली। रुपये गायब होने की जानकारी होते ही परिवार परेशान हो गया। घटना के बाद पीड़िता हनुमानगढ़ी के निकासी द्वार पर फूट-फूटकर रोने लगी और जोर-जोर से अपनी आपबीती सुनाने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाना राम जन्मभूमि में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब अयोध्या धाम को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी से लैस बताया जाता है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के साथ हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। मामला थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी का बताया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।