{"_id":"69e22a52255d29076b048a0b","slug":"video-ayathhaya-ma-nara-shakata-vathana-athhanayama-ka-samarathana-ma-mahal-patha-yatara-hasatakashhara-abhayana-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला पद यात्रा, हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला पद यात्रा, हस्ताक्षर अभियान
अयोध्या में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गोसाईगंज में शुक्रवार को महिलाओं ने धन्यवाद मोदी सरकार पद यात्रा निकाली। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी जायसवाल के नेतृत्व में यह पद यात्रा सरकारी अस्पताल से शुरू होकर भीटी चौराहा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय तक पहुंची। पद यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया और कानून को महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर जनसमर्थन जुटाया।
कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही आमजन से मिस कॉल के माध्यम से समर्थन देने की अपील की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, शिवकुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।