{"_id":"6a3f9c67d053ca2fbc0791d5","slug":"video-ayathhaya-ma-pagabra-para-kathata-tapapanae-ka-varathha-ma-taharara-garafatara-ka-maga-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पैगंबर पर कथित टिप्पणी के विरोध में तहरीर, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पैगंबर पर कथित टिप्पणी के विरोध में तहरीर, गिरफ्तारी की मांग
अयोध्या में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने धर्मगुरुओं के साथ शनिवार को रुदौली कोतवाली पहुंचकर भाजपा नेत्री नाज़िया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। उपजिलाधिकारी रुदौली की मौजूदगी में कोतवाल को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि एक पॉडकास्ट में नाज़िया इलाही ख़ान ने पैगंबर हज़रत मोहम्मद के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में यह भी कहा गया कि उक्त वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है और इससे समुदाय में आक्रोश है। साथ ही आरोप लगाया गया कि नाज़िया पूर्व में भी इस्लाम धर्म को लेकर विवादित बयान देती रही हैं। इस दौरान कारी अमीरुल्लाह, मौलाना क़ासिम अशरफ़ी, कारी अयाज़, कारी मुजीब, सद्दाम हुसैन, हाफिज कामिल, शुऐब ख़ान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।