{"_id":"6a573662f2c800c3fd0e5c31","slug":"video-ayathhaya-ma-palsa-ka-pathashal-ma-chhatarao-ka-saibra-sarakashha-va-halpalina-ka-tha-gaii-janakara-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
अयोध्या में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डिप्टी एसपी रंजना गुप्ता ने छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और निजी जानकारी साझा करने से बचें। यदि खाते से पैसे निकल जाएं तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। अनावश्यक या परेशान करने वाली कॉल आने पर 1090 पर संपर्क करें, जहां महिला अधिकारी शिकायत सुनेंगी और पुलिस को घर बुलाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा, जबकि झगड़ा, आग, छेड़छाड़ या अन्य आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें। यदि कोई लगातार पीछा करे या रास्ते में परेशान करे तो एंटी रोमियो स्क्वॉड को सूचना दें। कार्यक्रम में छात्राओं को सतर्क रहने और कानून का निडर होकर सहारा लेने की सलाह दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।