{"_id":"69c51fdd976d9e5ce408bd08","slug":"video-ayathhaya-ma-pataral-dajal-ka-parayapata-upalbthhata-daema-na-afavaha-sa-bcana-ka-apal-ka-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, डीएम ने अफवाहों से बचने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, डीएम ने अफवाहों से बचने की अपील की
अयोध्या में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर अपील जारी करते हुए कहा है कि किसी प्रकार की कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल की प्रतिदिन खपत 538 केएल है, जबकि उपलब्धता 773 केएल है, जो जरूरत से अधिक है। इसी तरह डीजल की दैनिक खपत 671 केएल है, जबकि 1015 केएल उपलब्ध है, जो खपत से काफी अधिक है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक भीड़ न लगाएं और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं। जनपद के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे संचालित हो रहे हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन पर भरोसा रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।