{"_id":"69b7bd1a5a2590576c02d6bf","slug":"video-ayathhaya-ma-shara-rama-janamabhama-mathara-sa-jaugdha-sharathathhalo-ka-le-naii-savathha-shanpr-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा शुरू
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित सीता की रसोई में अब भोजन प्रसाद के साथ श्रद्धालुओं को गर्मी को देखते हुए ओआरएस (ORS) का पैकेट भी दिया जा रहा है, ताकि दर्शन करने आने वाले भक्तों को गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।सीता की रसोई में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक निशुल्क भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है। यह रसोई मंदिर के निकास मार्ग पर संचालित होती है। जब श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर बाहर निकलते हैं, तो यहां पर भोजन प्रसाद ग्रहण करने के साथ-साथ कुछ देर विश्राम भी कर सकते हैं।
सीता रसोई के व्यवस्थापक धनंजय पाठक ने मीडिया में आई उस खबर का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि घरेलू गैस की कमी के कारण सीता रसोई बंद हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीता रसोई पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और गैस की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे के दौरान आने वाले सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए भी भोजन प्रसाद यहीं तैयार किया जाएगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सेहत को प्राथमिकता देते हुए भोजन के साथ ओआरएस पैकेट वितरण की व्यवस्था शुरू की है। इससे लंबी यात्रा और भीड़ के बीच आने वाले भक्तों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।