Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : Ayodhya: केंद्रीय कानून मंत्री बोले- वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ अमेंडमेंट बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी
{"_id":"677155ec8dfb9a28cc0b20dd","slug":"video-ayodhya-katharaya-kanana-matara-bl-vana-nashana-vana-ilkashana-oura-vakafa-amadamata-bl-para-japasa-ka-raparata-sathana-ma-pasha-ka-jaega","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: केंद्रीय कानून मंत्री बोले- वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ अमेंडमेंट बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: केंद्रीय कानून मंत्री बोले- वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ अमेंडमेंट बिल पर जेपीसी की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी
रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन नाम मेघवाल ने वन नेशन वन इलेक्शन और वक्फ अमेंडमेंट बिल पर कहा कि यह दोनों विधेयक जेपीसी के पास हैं, जब रिपोर्ट आएगी तो इसे सदन में रखा जाएगा। मेघवाल ने कहा कि कुछ बिल ऐसे होते हैं, जो रेगुलर पार्लियामेंट्री स्टीयरिंग कमेटी के पास जाते हैं लेकिन सदन में इन दोनों बिलों के लिए जेपीसी की मांग की गई। इसके बाद दोनों बिल को जेपीसी के हवाले कर दिया गया है। जिस तरह से 2024 में सदन में बिल पेश किए गए, वैसे ही 2025 में भी बिल पेश किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ज्यादा काम होगा। जो भी बिल जरूरी होंगे, उनको सदन में पेश किया जाएगा। अयोध्या को लेकर मेघवाल ने कहा कि अयोध्या धीरे-धीरे आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है और यह बहुत ही शुभ संकेत हैं। लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या आ रहे हैं। यह एक सांस्कृतिक चेतना है, जो जाग रही है, ये देश के लिए अच्छी बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।