Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : Ayodhya: प्रयागराज हाईवे पर झारखंड और गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहनों की टक्कर में 10 घायल, स्कॉर्पियो में लगी आग
{"_id":"67864f86f32c04b3660c94f4","slug":"video-ayodhya-parayagaraja-haiiva-para-jharakhada-oura-gajarata-ka-tharashanarathaya-ka-vahana-ka-takakara-ma-10-ghayal-sakarapaya-ma-lga-aaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: प्रयागराज हाईवे पर झारखंड और गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहनों की टक्कर में 10 घायल, स्कॉर्पियो में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: प्रयागराज हाईवे पर झारखंड और गुजरात के दर्शनार्थियों के वाहनों की टक्कर में 10 घायल, स्कॉर्पियो में लगी आग
अयोध्या जिले की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट बाजार में पेट्रोल पंप के सामने प्रयागराज हाईवे पर झारखंड और गुजरात के दर्शनार्थियों की स्कॉर्पियो व कार में मंगलवार दोपहर जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। पेट्रोल पंप संचालक की ओर से आग को बुझाया गया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दोनों वाहनों में सवार 10 लोग हादसे में घायल हो गए।
कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर तीन एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. संत कुमार मौर्य और डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया गया कि अयोध्या में दर्शन पूजन करने के बाद झारखंड के दर्शनार्थी प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की तरफ से अयोध्या की तरफ आ रहे गुजरात के दर्शनार्थी अपने वाहन को पेट्रोल पंप की तरफ पेट्रोल भरवाने के लिए मुड़े और दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
घायलों में झारखंड के गुल्ली थाना इटखोरी निवासी अनुराधा ( 50) मन्नी देवी (40), ममता (25) , नेहा कुमारी (21) , नई सराय गुजरात निवासी नितिन (45) , मंथन (17) , वर्षा (37), श्रेया (11), किशोर परमार( 62 ) और एक अन्य शामिल हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि दुर्घटना के सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।