{"_id":"6a433e0a4dddad584305eb7f","slug":"video-kagarasa-paratanathhamadal-ka-ramall-ka-tharashana-sa-rakana-para-kagarasa-ka-varathha-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रामलला के दर्शन से रोकने पर कांग्रेस का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रामलला के दर्शन से रोकने पर कांग्रेस का विरोध
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधिमंडल को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन से रोकने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। शरद शुक्ला ने सवाल उठाया कि आखिर उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस किस कानून के तहत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रामलला के दर्शन करने से रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन सभी श्रद्धालुओं का अधिकार है और किसी राजनीतिक दल के आधार पर भेदभाव करना उचित नहीं है। युवा कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।