{"_id":"67fe17eb87f55f1d8206bbd8","slug":"video-rama-mathara-ma-parakata-ka-chhaha-mathara-ma-30-aparal-taka-shakhara-oura-thava-thavatao-ka-paratama-ha-jaega-sathapata-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर में परकोटा के छह मंदिरों में 30 अप्रैल तक शिखर और देवी-देवताओं की प्रतिमा हो जाएंगी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर में परकोटा के छह मंदिरों में 30 अप्रैल तक शिखर और देवी-देवताओं की प्रतिमा हो जाएंगी स्थापित
अयोध्या स्थित राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र रामनगरी पहुंचे। उन्होंने बताया कि परकोटा में बन रहे छह मंदिर जिन पर कलश रखना है, उसकी भी पूजा हो चुकी है। 30 अप्रैल तक वहां पर भी कलश रख दिया जाएगा। उन मंदिरों में देवी देवताओं की मूर्तियां भी रख दी जाएंगी। धीरे-धीरे हम अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रहे हैं। विलंब जरूर हुआ है और अब हम अपने लक्ष्य तक पहुंच गए हैं।अब म्यूजियम का कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। अगले महीने में कम से कम पांच गैलरी का काम पूर्ण कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को वहां जाने की सुविधा मिल जाएगी। सप्त मंदिर के बीच में पुष्करणी यानी जल ताल बनकर तैयार हो गया है। अचरज की बात यह रही कि जब उसका निरीक्षण करने लोग गए तो बंदर समूह उसमें स्नान कर रहे थे तो ऐसा लगा जैसे इसका उद्घाटन हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।