{"_id":"6a3671eec8406cf5df0322ab","slug":"video-rama-mathara-tarasata-ka-jaca-ka-maga-ka-lkara-aapa-ka-paratharashana-rashhatarapata-ka-nama-sapa-janiapana-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर ट्रस्ट की जांच की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर ट्रस्ट की जांच की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सिविल लाइन में प्रदर्शन कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार के माध्यम से सौंपा।
जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, इसलिए उससे जुड़े सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि समय-समय पर ट्रस्ट से संबंधित विभिन्न शिकायतें सामने आती रही हैं, जिनकी स्वतंत्र जांच आवश्यक है। पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में स्वतंत्र जांच समिति गठित करने तथा उसमें अयोध्या के साधु-संतों को शामिल करने की मांग की। साथ ही दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, अयोध्या प्रभारी संजीव निगम, मोहम्मद सुफियान, मोहित द्विवेदी, गायत्री मिश्रा, आलोक द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।