{"_id":"6a213b52cdf46ff06f04e75d","slug":"video-thall-aganakada-ka-btha-ayathhaya-ma-hatal-karamaya-ka-thaya-gaya-parashakashhanae-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अग्निकांड के बाद अयोध्या में होटल कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अग्निकांड के बाद अयोध्या में होटल कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
दिल्ली में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना के बाद अयोध्या में अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सिविल लाइन स्थित एक होटल में अग्नि सुरक्षा जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होटल कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही होटल में आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एग्जिट डोर, आपातकालीन निकासी मार्ग और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का अभ्यास कराया गया।
अग्निशमन विभाग की टीम ने होटल के विभिन्न कमरों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच करते हुए कर्मचारियों को बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय किस प्रकार तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि दिल्ली की घटना के बाद यह अभियान शुरू किया गया है ताकि रामनगरी के होटलों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अयोध्या की सकरी गलियों में स्थित होटलों को चिन्हित कर उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार भी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।