{"_id":"682889054834e9615a0d97c1","slug":"video-tharaga-ka-nalbna-ka-btha-bha-naha-thama-raha-brahamanae-ka-machha-oura-shakha-ukhaugdhana-ka-parayasa-ka-vavatha-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"दरोगा के निलंबन के बाद भी नहीं थम रहा ब्राह्मण की मूंछ और शिखा उखाड़ने के प्रयास का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के निलंबन के बाद भी नहीं थम रहा ब्राह्मण की मूंछ और शिखा उखाड़ने के प्रयास का विवाद
अयोध्या में कुमारगंज में पुलिसिया उत्पीड़न में एक ब्राह्मण की मूंछ और शिखा उखाड़ने के प्रयास का मामला अब तूल पकड़ रहा है। हालांकि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने आरोपी दरोगा हर्ष नारायण तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिसिया उत्पीड़न के शिकार भोलानाथ पांडेय के गांव सरूरपुर मजरे रघुवर पांडेय के पुरवा में पहुंचे। भाजपा के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू को देखते ही पीड़ित भोलानाथ पांडेय फफककर रो पड़े। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनकी इज्जत को पुलिस वालों ने मिट्टी में मिला दिया। उनकी मूंछ और शिखा को उखाड़ने का प्रयास किया गया। बिना किसी गुनाह के पुलिस ने उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया। पूर्व विधायक ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि उच्चाधिकारियों से मिलकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराएंगे और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी। दरअसल 30 अप्रैल की रात कुमारगंज थाने में तैनात दरोगा हर्ष नारायण तिवारी, अशोक कुमार, विमल चौरसिया और सिपाही विकास दबिश देने गए थे। जिनके यहां दबिश देनी थी, वहां तो गए नहीं लेकिन भोला नाथ पांडेय के घर पहुंच कर उनको जीप में बैठा लिया और जीप में ही उनकी शिखा और मूंछ पर व्यंग्य करते हुए उसे उखाड़ने का प्रयास किया गया। हालांकि इस पूरे मामले पर एसएसपी ने दरोगा हर्ष नारायण तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।