सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: 60 वार्डों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, शहरभर में उतरे हजारों हाथ

VIDEO: 60 वार्डों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, शहरभर में उतरे हजारों हाथ

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 31 May 2026 06:59 PM IST
VIDEO: 60 वार्डों में गूंजा स्वच्छता का संदेश, शहरभर में उतरे हजारों हाथ
स्वच्छ और सुंदर अयोध्या के संकल्प को जनआंदोलन का रूप देने के लिए रविवार को नगर निगम की ओर से एक रविवार, हर परिवार, करे गंदगी पर प्रहार अभियान के तहत निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में एक साथ सफाई महाअभियान चलाया गया। सुबह सात बजे से शुरू हुए अभियान में जनप्रतिनिधियों, नगर निगम कर्मियों, चिकित्सकों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने भागीदारी की। अभियान की शुरुआत महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने लता चौक से सरयू तट तक झाड़ू लगाकर की। इसके बाद प्रमुख मार्गों, घाटों, पार्कों, बाजारों और मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया। लोगों ने कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर निगम के अनुसार अभियान के लिए 54 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि कई वार्डों में वास्तविक भागीदारी पंजीकरण संख्या के अनुपात में कम दिखाई दी। इसके बावजूद शहर के अधिकांश हिस्सों में सफाई अभियान का असर नजर आया और लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। निगम का दवा हैं कि इस अभियान में 25 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभग किया। अभियान में विधायक वेदप्रकाश गुप्त, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कायस्थ विकास संस्थान, राम का घर, उम्मीद संस्था, केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा अयोध्या पूर्व सैनिक कल्याण परिषद सहित विभिन्न संगठनों ने सहभागिता की। हनुमंत नगर, कौशलपुरी, कबीरनगर और अश्विनीपुरम समेत कई वार्डों में लोगों ने श्रमदान किया। कौशलपुरी में जिला पर्यावरण प्रमुख धर्मवीर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव भी अभियान में शामिल हुए। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए बताया कि वार्डवार मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वार्डों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 500 स्थानों पर चला सफाई अभियान नगर निगम के अनुसार शहर के करीब 500 स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया। प्रमुख मार्गों, घाटों, पार्कों, बाजारों और मोहल्लों में लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इनसेट : इन वार्डों में सबसे अधिक सहभागिता रैंक| वार्ड| पंजीकरण 1| पाटेश्वरी नगर 10,219 2| चित्रगुप्त नगर 9,005 3| लाला लाजपत राय नगर 8,145 4| कल्याण सिंह नगर 7,774 5| झूलेलाल नगर 6,144 नगर निगम के अनुसार इन वार्डों में अभियान के दौरान सर्वाधिक जनसहभागिता और बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोंडा में मुख्य अभियंता बोले-बिना विभागीय अनुमति के विद्युत पोल व लाइनों पर चढ़ने पर होगी कार्रवाई

31 May 2026

VIDEO: बाइक सवार चाचा- भतीजे को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

31 May 2026

VIDEO: चार मंजिला इमारत में लगी आग, बचाए गए 100 छात्र और किराएदार

31 May 2026

VIDEO: काम में लापरवाही पड़ी भारी, बदले गए थानों के प्रभारी

31 May 2026

VIDEO: भूतल पर था कबाड़ का गोदाम, नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम

31 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: चौकी से 100 मीटर दूर नाले में मिला एक व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

31 May 2026

VIDEO: मीटर और पाइप चोरी करते पकड़ा

31 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: चर्चित राज चौहान हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

31 May 2026

VIDEO: विवाद में युवक के सिर पर मारी बोतल

31 May 2026

VIDEO: थाने के पास युवक पर जानलेवा हमला, चार दिन बाद प्राथमिकी

31 May 2026

VIDEO: पुलिस ने वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार किया

31 May 2026

VIDEO: वेयरहाउस से बरामद हुआ ट्रक

31 May 2026

VIDEO: जगनेर की पहाड़ियों पर घूमते तेंदुओं का वीडियो वायरल

31 May 2026

VIDEO: ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग पर अचानक लगा ताला, पर्यटक और गाइड हुए परेशान

31 May 2026

Kangra: जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव परिणामों का इंतजार, समर्थकों की उमड़ी भीड़

31 May 2026

Video: सोलन जिला परिषद कार्यालय के बाहर परिणाम के इंतजार में लगी प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़

31 May 2026

Meerut: बाहुबली भगवान के विषय में बच्चों को बताया

31 May 2026

VIDEO: अवकाश के दिन भी नहीं मिली राहत, स्लो सर्वर से जूझ रहे वकील और वादकारी

31 May 2026

VIDEO: एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष कुश्ती टीम में चयन के लिए हुआ ट्रायल

31 May 2026

अलीगढ़ में रसिक अपार्टमेंट लिफ्ट के नीचे दबकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने दी जानकारी

31 May 2026

VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़, गर्मी से श्रद्धालु हुए बेहोश; वीडियो देख विचिलित हो उठेंगे

31 May 2026

Shimla: टूटू केंद्र में 14 बीडीसी वार्डों की मतगणना शुरू, सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे शुरू हुई गिनती

31 May 2026

Sirmour: जिला परिषद व पंचायत समिति के वार्डों की मतगणना शुरू

31 May 2026

Mandi: बीडीओ बालम राम बोले- धर्मपुर में जिला परिषद व पंचायत समिति की मतगणना शुरू, जल्द आएंगे नतीजे

31 May 2026

Rampur Bushahr: रामपुर पंचायत समिति के किन्नू वार्ड में भीष्म विजयी

31 May 2026

VIDEO: कबाड़ गोदाम के ऊपर चल रही थी लाइब्रेरी, आग लगी तो जान बचाकर भागे छात्र; लैपटॉप और किताबें जल गईं

31 May 2026

सिकंदराबाद के मोहल्ला गोरखी में करंट की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

31 May 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में बीएड प्रवेश परीक्षा, 4445 अभ्यर्थी शामिल

31 May 2026

पंचकूला टीबीआरएल में बम परीक्षण: सुरक्षा के मद्देनजर गांव बिल्ला में बाजार बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की गश्त

31 May 2026

जालंधर में परीक्षा केंद्रों के बाहर हंगामा; समय से पहुंचे अभ्यर्थियों को भी नहीं मिली एंट्री, छात्रों में रोष

31 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed