{"_id":"6a6d95254f6cff1ef4099576","slug":"video-video-ayathhaya-ma-elta-chhatara-ka-pasa-sa-mal-bma-bnana-ka-paraca-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन को बांके से काट डाला, प्रेम संबंध से नाराज था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन को बांके से काट डाला, प्रेम संबंध से नाराज था
सीतापुर के रामपुर मथुरा में शनिवार सुबह रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। प्रेम संबंध से नाराज एक युवक ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन की धारदार बांके से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सुमित्रा (17) के रूप में हुई है। 22 जुलाई को वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। बाद में युवती न्यायालय में पेश हुई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद घर लौट आई थी। इसके बाद से परिवार में, विशेषकर भाई कोमल से प्रेम संबंध को लेकर लगातार नाराजगी बनी हुई थी।
शनिवार सुबह इसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में आए कोमल ने घर में रखे धारदार बांके से बहन पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण सुमित्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही रामपुर मथुरा थाना पुलिस, क्षेत्राधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध को लेकर उत्पन्न पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।