{"_id":"69ba2d1d04e7675e550e2264","slug":"video-video-ayodhya-palta-btha-hana-sa-tha-thana-naha-aaii-gasa-ka-gaugdha-ejasaya-para-bugdhha-thabva-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: प्लांट बंद होने से दो दिन नहीं आई गैस की गाड़ी, एजेंसियों पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: प्लांट बंद होने से दो दिन नहीं आई गैस की गाड़ी, एजेंसियों पर बढ़ा दबाव
रविवार को गैस प्लांट बंद रहने के कारण जिले सोमवार को गैस की गाड़ी नहीं आ सकी। इससे सिलिंडर की आपूर्ति मंगलवार को भी प्रभावित रही, हालांकि मंगलवार को गैस की गाड़ियां पहुंचीं और कुल 12,385 सिलिंडर की आपूर्ति हुई, फिर भी उपभोक्ताओं की परेशानी पूरी तरह कम नहीं हो सकी। एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं और बड़ी संख्या में लोग घंटों इंतजार करते नजर आए।
जिले में रोजाना करीब 11,500 सिलिंडर की खपत है, ऐसे में दो दिन आपूर्ति बाधित रहने से बैकलॉग बढ़ गया। मंगलवार को आई आपूर्ति के बावजूद केवल 13 से 14 मार्च तक बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस मिल पाई। इससे पहले की तारीख वाले उपभोक्ता अभी भी इंतजार में हैं। जिले में कुल 52 गैस एजेंसियां संचालित हैं।
सोमवार को गैस न मिलने से जो दबाव बना था, वह मंगलवार को भी एजेंसियों पर देखने को मिला। कई जगहों पर उपभोक्ताओं की भीड़ संभालने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद कई लोगों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण घर की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति अब धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है, लेकिन पिछले दो दिनों की कमी को पूरा करने में अभी समय लगेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है और एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपलब्ध सिलिंडर का वितरण पारदर्शिता के साथ किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।