Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: नारद मोह के मंचन के साथ अयोध्या में रामलीला उत्सव का हुआ शुभारंभ, पहले दिन बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
{"_id":"68cfd09fe2ba5780180189ae","slug":"video-video-naratha-maha-ka-macana-ka-satha-ayathhaya-ma-ramall-utasava-ka-haaa-shabharabha-pahal-thana-bugdha-sakhaya-ma-umaugdha-sharathathhal-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नारद मोह के मंचन के साथ अयोध्या में रामलीला उत्सव का हुआ शुभारंभ, पहले दिन बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नारद मोह के मंचन के साथ अयोध्या में रामलीला उत्सव का हुआ शुभारंभ, पहले दिन बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
रामनगरी में रामलीला के उत्सव की शुरुआत हो गई है। अयोध्या के संत समाज की ओर से भागवताचार्य स्मारक सदन पर पिछले 70 वर्षों से आयोजित की जा रही रामलीला का शनिवार रात नारद मोह के मंचन के साथ आगाज हुआ। पूजन अर्चन के बाद रामलीला का मंचन हुआ। रामलीला में पहले दिन आस्था का जनसैलाब उमड़ा।
बड़ी संख्या में संत महंतों के साथ श्रद्धालु और स्थानीय लोग रामलीला के माध्यम से श्रीराम से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के साक्षी बने। रामलीला का आनंद लेने वालों में युवाओं की भी अच्छी संख्या मौजूद रही।
रामलीला में विभिन्न किरदार निभाने वाले कलाकारों ने कहा कि रामनगरी में आकर राम के चरित्र पर लीला करना सौभाग्य का विषय है। यहां पर अभिनय प्रस्तुत करके बहुत ही अच्छा लग रहा है। भागवत आचार्य स्मारक सदन की रामलीला में रावण दहन के साथ भरत मिलाप का भी भव्य आयोजन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।