{"_id":"6a71b67c7cd84cd96609f796","slug":"video-video-rama-mathara-tarasata-ka-lkara-ka-tasara-thana-bha-satayapana-saca-ka-kachha-vasatae-naha-malna-para-shanpr-haii-paugdhatal-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राम मंदिर ट्रस्ट के लॉकर का तीसरे दिन भी सत्यापन, सूची की कुछ वस्तुएं नहीं मिलने पर शुरू हुई पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राम मंदिर ट्रस्ट के लॉकर का तीसरे दिन भी सत्यापन, सूची की कुछ वस्तुएं नहीं मिलने पर शुरू हुई पड़ताल
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लॉकर में सुरक्षित रखे गए बहुमूल्य आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं का सत्यापन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ट्रस्ट की गठित टीम सूचीबद्ध रिकॉर्ड के आधार पर लॉकर में रखी प्रत्येक वस्तु का मिलान कर रही है। सत्यापन के दौरान सूची में दर्ज कुछ वस्तुएं तत्काल उपलब्ध नहीं मिलने पर उनकी जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, सत्यापन के दौरान प्रत्येक आभूषण और बहुमूल्य वस्तु की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। सूची और लॉकर में मौजूद सामग्री का बारीकी से मिलान किया जा रहा है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कोई वस्तु वास्तव में अनुपलब्ध है या उसका रिकॉर्ड किसी अन्य स्थान पर दर्ज है। फिलहाल इस संबंध में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।