{"_id":"69e4be0536988979010057c6","slug":"video-video-saha-pashhanae-thasha-rashana-abhayana-ka-tahata-aayajata-haaa-karayakarama-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सही पोषण, देश रोशन' अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सही पोषण, देश रोशन' अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
बालापुर में रविवार को 'सही पोषण, देश रोशन' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य सखी पूजा तिवारी ने दीक्षा महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों को पोषण पखवाड़े के उद्देश्य और महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में समूह सखी सिंधुजा वर्मा, उषा तिवारी, गीता देवी, रीना वर्मा, कुसुम तिवारी, जानकी देवी सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। पूजा तिवारी ने महिलाओं को स्वास्थ्य की देखभाल के लिए रोजाना के भोजन में हरी सब्जियां और मौसमी फल शामिल करने पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि पालक, सहजन, मेथी, लौकी जैसी हरी सब्जियां और पपीता, अमरूद, केला जैसे फल विटामिन और आयरन के अच्छे स्रोत हैं। इनके नियमित सेवन से एनीमिया से बचाव होता है और बच्चों-किशोरियों का शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होता है। साथ ही उन्होंने संतुलित आहार, मोटे अनाज और व्यक्तिगत स्वच्छता को भी पोषण का अहम हिस्सा बताया।
उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़ा अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को दूर कर 'सही पोषण, देश रोशन' के सपने को साकार करना है। इस दौरान समूह की दीदियों ने भी पोषण को लेकर अपने अनुभव साझा किए और अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।