{"_id":"698dcad7500ce557160f2b18","slug":"video-video-shakashhaka-na-jayata-cathhara-ka-khalfa-khal-maraca-thahana-kaya-patal-saugdhaka-para-thakha-aakarasha-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिक्षकों ने जयंत चौधरी के खिलाफ खोला मोर्चा, दहन किया पुतला, सड़कों पर दिखा आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिक्षकों ने जयंत चौधरी के खिलाफ खोला मोर्चा, दहन किया पुतला, सड़कों पर दिखा आक्रोश
प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री जयंत चौधरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बीएसए कार्यालय के सामने शिक्षकों ने मंत्री का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की....
अयोध्या में आज शिक्षकों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला।उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक बीएसए कार्यालय के सामने जुटे और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री जयंत चौधरी का पुतला फूंका।
शिक्षकों का आरोप है कि जयंत चौधरी दोहरा चरित्र अपना रहे हैं। उनका कहना है कि जहां एक ओर सड़क पर शिक्षकों के हितों की बात की जाती है, वहीं संसद में टीईटी की अनिवार्यता का समर्थन किया जा रहा है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो 2027 के चुनाव में सत्ताधारी दल को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। अभी यह आगाज है, अंजाम तक हम लड़ेंगे। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 2011 के बाद नियुक्त शिक्षकों को टीईटी के दायरे में लाया गया है, जिससे प्रदेश भर के शिक्षक आंदोलित हैं।
जिला अध्यक्ष/प्रांतीय ऑडिटर वीर मणि त्रिपाठी ने कहा कि हमसे मुलाकात में कहा गया था कि शिक्षकों की चिंता है और समाधान निकाला जाएगा, लेकिन संसद में दिया गया बयान उससे बिल्कुल उलट है।प्रदर्शन में करीब साढ़े तीन सौ से अधिक शिक्षक शामिल हुए। ब्लॉक और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को भी इस आंदोलन में आमंत्रित किया गया था।
जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अयोध्या से दिल्ली तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर लाखों शिक्षक इस आंदोलन में शामिल होंगे।शिक्षकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।