{"_id":"698dba503536085d90092801","slug":"video-video-bka-najakaranae-va-sharama-sahatao-ka-varathha-ma-rashhataravayapa-haugdhatal-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बैंक निजीकरण व श्रम संहिताओं के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बैंक निजीकरण व श्रम संहिताओं के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल
अयोध्या। एआईबीईए से संबद्ध यू.पी. बैंक इम्प्लाइज यूनियन, अयोध्या इकाई के बैनर तले गुरुवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण पर रोक, पर्याप्त भर्तियां सुनिश्चित करने, आउटसोर्सिंग बंद करने, ग्राहकों के सेवा शुल्क कम करने, प्रतिगामी श्रम संहिताओं को रद्द करने तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग उठाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों को जन एवं कर्मचारी विरोधी बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
यूनियन के सचिव के.के. रस्तोगी ने कहा कि कोरोना काल में विभिन्न श्रम कानूनों को मिलाकर चार श्रम संहिताएं लागू की गईं, जिससे ट्रेड यूनियनों के अधिकार और कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारियों के साथ एलआईसी, आयकर और डाक विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। चेतावनी दी गई कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।