{"_id":"6a26b99e82543dc21c060fe1","slug":"video-video-thashhakarama-mamal-ma-naya-maugdha-aarapa-lgana-val-mahal-ka-bhaii-na-ha-khal-maraca-esaesapa-ka-tha-taharara-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दुष्कर्म मामले में नया मोड़: आरोप लगाने वाली महिला के भाई ने ही खोला मोर्चा, एसएसपी को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दुष्कर्म मामले में नया मोड़: आरोप लगाने वाली महिला के भाई ने ही खोला मोर्चा, एसएसपी को दी तहरीर
कथा प्रवाचक पवन देव पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाले मामले में नया मोड़ सामने आया। जिस महिला ने कथा प्रवाचक पवन देव पर गंभीर आरोप लगाए थे, अब उसी महिला का सगा भाई पवन देव के समर्थन में सामने आ गया है। भाई ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर अपनी ही बहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला के भाई ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बहन पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। ऐसे में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप पूरी तरह निराधार है। उसने कहा कि उसकी बहन बेहद शातिर प्रवृत्ति की है और उसका मकसद केवल अवैध वसूली करना है।
तहरीर में भाई ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन ने साजिश के तहत पवन देव को झूठे मामले में फंसाया है ताकि उससे मोटी रकम वसूली जा सके। भाई ने पवन देव को निर्दोष बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।