{"_id":"6a1426bbd438345cae0416fb","slug":"video-video-vayavasaya-para-janalva-hamal-sakarapaya-kashhatagarasata-gaugdha-ma-nakatha-tha-tha-lkha-rapaya-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: व्यवसायी पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, गाड़ी में नकद थे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: व्यवसायी पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, गाड़ी में नकद थे दो लाख रुपये
बीकापुर। वेल्डिंग मटेरियल के युवा व्यवसायी पर रविवार रात घर लौटते समय कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। हालांकि व्यवसायी ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन तेज गति से भगाकर अपनी जान बचा ली।
घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के डडवा तोरोमाफी के पास की है। तोरो माफी दराबगंज निवासी 21 वर्षीय आरिफ अली तारुन थाना क्षेत्र के कनकपुर झगरौली में अजमत ट्रेडर्स के नाम से दुकान संचालित करते हैं।
रविवार रात दुकान बंद कर स्कॉर्पियो से घर लौटते समय आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आरिफ ने बताया कि गाड़ी में करीब दो लाख रुपये नकद भी थे, जो सुरक्षित रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।