{"_id":"69c681ce7ba394d7e20f3134","slug":"video-12-residential-huts-reduced-to-ashes-in-fire-at-devara-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवारा में आग लगने से 12 रिहायशी मड़ई जलकर राख, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवारा में आग लगने से 12 रिहायशी मड़ई जलकर राख, VIDEO
आजमगढ़ के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम नउवा कापूरा में शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे अज्ञात कारणों से रिहायशी मंडईयों में आग लग गई, जिससे 12 से अधिक मंडई जलकर राख हो गईं। आग की इस घटना में कई परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई।
बताया जा रहा है कि आग अचानक लगी और देखते ही देखते फैलकर विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी की घटना में फेकू, दिनेश, सुरेश, सीताराम, महेश, लाल विहारी, रघुवीर, नीला, महेंद्र और हरिकेश सहित करीब एक दर्जन लोगों की रिहायशी मंडई जल गई। मंडई में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आग से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगने से सामान तो जल गए लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। आग कैसे लगी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मामले की जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।