{"_id":"6993003d7c6d66be2205b379","slug":"video-fire-breaks-out-in-sweet-shop-in-azamgarh-causing-loss-of-rs-2-lakh-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आजमगढ़ में मिठाई की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आजमगढ़ में मिठाई की दुकान में लगी आग, दो लाख का नुकसान
आजमगढ़ जिले में रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोयलारी गांव निवासी ओमप्रकाश यादव की मिठाई की दुकान सोनवारा मोड़ पर स्थित है। रविवार की देर रात दुकान बंद करने के बाद ओमप्रकाश यादव दुकान के अंदर ही सो गए थे। रात करीब 12.30 बजे अचानक दुकान में आग लग गई।
आग की लपटें उठते ही ओमप्रकाश की नींद खुली और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक दुकान में रखा कूलर, आलमारी, फ्रीजर सहित अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। इस अगलगी में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित दुकानदार ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले में अभी तहरीर नहीं पड़ी है। तहरीर मिलने पर जांच-पड़ताल की जाएगी। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।