{"_id":"6a54e45d87700d8ff506e337","slug":"video-interstate-conman-carrying-a-reward-of-rs25000-arrested-in-azamgarh-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:43 PM IST
Link Copied
आजमगढ़ जिले में ग्रहदोष दूर करने और धर्म-कर्म का झांसा देकर महिलाओं से सोने-चांदी के आभूषण ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 25 हजार के इनामी सदस्य हुसैनू को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने जिले में हुई दो ठगी की घटनाओं का खुलासा किया। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि सात फरवरी को मऊ जिले की रहने वाली आशा ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि शंकर तिराहा (सिधारी) स्थित ग्रैंड एसआर होटल के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने ग्रहदोष और अशुभ प्रभाव का भय दिखाकर उन्हें विश्वास में लिया और पूजा-पाठ के बहाने उनकी सोने की चेन, अंगूठी व दो हजार रुपये लेकर भाग गए। इस मामले में पूर्व में गिरोह के सदस्य लईक उर्फ लकी को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आजमगढ़ रोडवेज प्राइवेट बस अड्डे से 25 हजार के इनामी आरोपी उत्तराखंड के ऊधमपुर सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र के गूलर भोज निवासी हुसैनू (45) को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।