{"_id":"6a54e466869482901c078b4e","slug":"video-pregnant-woman-dies-after-operation-private-hospital-sealed-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, निजी अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, निजी अस्पताल सील
सुभाष गुप्ता
Updated Mon, 13 Jul 2026 06:43 PM IST
Link Copied
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद सोमवार शाम अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रौनापार थाना क्षेत्र के शाहडीह गांव निवासी रामसिंह साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहू कौशिल्या (36) पत्नी मनीष साहनी को 12 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर दोपहर करीब एक बजे बिलरियागंज के नया चौक स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए तत्काल ऑपरेशन करने की सलाह दी। दोपहर करीब 1.50 बजे ऑपरेशन कर शिशु का जन्म कराया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद प्रसूता की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। रामसिंह साहनी ने बताया कि रात करीब 12 बजे अस्पताल प्रशासन ने मरीज की गंभीर स्थिति बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।