{"_id":"685bd9ba17f72d5ad50bc03d","slug":"video-minister-omprakash-rajbhar-statement-in-azamgarh-congress-has-violated-the-constitution-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, कांग्रेस ने उड़ाई संविधान की धज्जियां, आपातकाल लोकतंत्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, कांग्रेस ने उड़ाई संविधान की धज्जियां, आपातकाल लोकतंत्र की हत्या
प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार की देर शाम सपा पर जमकर निशाना साधा और आपातकाल को लेकर कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लागू आपातकाल संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ था और इससे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुंचा। जब देश संविधान से चलता है, तो संविधान के दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। लेकिन आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। नई पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान के साथ क्या किया था।
सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन विधायकों के पार्टी से निष्कासित करने पर कहा कि यह सब सिर्फ नाटक है। जिन विधायकों को अब निकाला गया बताया जा रहा है, वे डेढ़ साल पहले ही पार्टी से अलग हो चुके थे। अभी और भी कई निकाले जाने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का 18 प्रतिशत मुसलमान वोट देता है सपा को और साइकिल के कैरियर पर बैठता है, साइकिल चलाते हैं अखिलेश जी। हम कहते हैं 2027 के चुनाव में यदि आपकी सरकार बनती है तो किसी मुसलमान को साइकिल चलाने के लिए दे दो और आप कैरियर पर बैठो तब पता चलेगा कितना दर्द होता है।
कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार के 11 और प्रदेश सरकार के 8 वर्षों के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश में 800 से अधिक दंगे हुए थे, लेकिन वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था सख्त हुई है। उन्होंने कहा, अब अपराधी और दंगाई या तो जेल के अंदर हैं, या जमीन के नीचे, या ऊपर चले गए हैं। जबकि पहले यह सड़कों पर छुट्टा सांड़ की तरह घूमते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।