{"_id":"6a023315f90e97fc9802e7de","slug":"video-retired-audit-officer-alleges-assault-and-threats-in-land-dispute-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जमीन विवाद में सेवानिवृत्त ऑडिट अधिकारी ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जमीन विवाद में सेवानिवृत्त ऑडिट अधिकारी ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप
आजमगढ़ जिले में अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी निवासी सेवानिवृत्त ऑडिट अधिकारी ने अपने पट्टीदारों पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट, धमकी और निर्माण कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना अहरौला में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता श्याम बहादुर यादव ने बताया कि उनके पट्टीदार पूर्व में सरकारी नल के पक्के फर्श पर चहारदीवारी बनाकर कब्जा कर चुके हैं। आरोप है कि अब जब वह अपनी आबादी की जमीन पर शौचालय निर्माण करा रहे हैं तो आरोपी उसे जबरन रुकवा रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में जवान हैं, जिसने उन्हें एके-47 से उड़ाने की धमकी भी दी। बताया कि 10 मई की सुबह आरोपियों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद वह थाने पहुंचे। वहीं लौटने पर उन्हें सूचना मिली कि आरोपियों ने घर पहुंचकर शौचालय का पाइप तोड़ दिया और उनकी पत्नी विमला यादव के साथ मारपीट की। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि अहरौला थाना क्षेत्र का एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक व्यक्ति दीवार तोड़ते और मारपीट करते दिखाई दे रहा है। मामले की जांच के लिए थाना अध्यक्ष अहरौला को निर्देशित किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।