Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Memorandum Submitted to Additional Municipal Commissioner Demanding Traders Not Be Evicted from the Market
{"_id":"6a01e4cf3111961ca806a04f","slug":"video-memorandum-submitted-to-additional-municipal-commissioner-demanding-traders-not-be-evicted-from-the-market-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"परेड बाजार का मामला हाईकोर्ट में लंबित, अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बाजार से व्यापारियों को न हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड बाजार का मामला हाईकोर्ट में लंबित, अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर बाजार से व्यापारियों को न हटाने की मांग
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में सोमवार को अपर नगर आयुक्त आवेश खान को ज्ञापन दिया। हाईकोर्ट में मामला लंबित है इस हनए परेड बाजार के व्यापारियों को वहां से न हटाया जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 162 वर्षों से परेड बाजार लग रहा है। पीढ़ी दर पीढ़ी वहां लोगों के परिवार के सदस्य बाजार में कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम की ओर से मुनादी करवाई गई और दो दिन में बाजार खाली करने के निर्देश दिए गए थे जबकि बाजार की तहबाजारी भी तय है। इसका केस इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित है। इन्हीं से संबंधित दस्तावेज सौंपे हैं। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने मांग उठाई कि व्यापार करने वाले लोगों को रोजी रोटी की व्यवस्था की जाए। व्यापारियों ने बताया कि अपर नगर आयुक्त आवेश खान ने कहा कि वह उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कोई कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर सुरेश गुप्ता, सरताज अहमद, रोशन गुप्ता, मयंक यादव, सौरभ त्रिवेदी, इमरान खान आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।