{"_id":"6a01973bde9c00cd7b0f7c76","slug":"video-kanpur-dehat-workers-protest-demanding-wage-hike-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन
औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित फेविकोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में सोमवार को मजदूरों ने शासन द्वारा निर्धारित वेतन न मिलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। करीब 400 मजदूर फैक्ट्री गेट पर एकत्र होकर “मेरी मांगे पूरी करो” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करते रहे।
मजदूरों के प्रदर्शन की सूचना पर एएसपी आलोक प्रसाद, एडीएम अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
मजदूरों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन उन्हें नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में 12 घंटे काम के बदले करीब 18 हजार रुपये वेतन मिलता है, जबकि सरकार ने 738 रुपये प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की है। इसके अलावा ओवरटाइम का उचित भुगतान, कंपनसेशन और सप्ताह में एक दिन रविवार का अवकाश भी नहीं दिया जाता।
मजदूरों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं अधिकारी कर्मचारियों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच वार्ता कर समाधान निकालने में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।