Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Poor Facilities at Bithoor Cremation Ground Leave Thousands Dependent on Single Handpump Creative Headline:
{"_id":"6a01dacc7c4c05c57d06d374","slug":"video-poor-facilities-at-bithoor-cremation-ground-leave-thousands-dependent-on-single-handpump-creative-headline-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिठूर श्मशान घाट पर अव्यवस्थाएं हावी, 2 हजार लोगों के लिए सिर्फ एक हैंडपंप, टूटे टीन शेड बना परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिठूर श्मशान घाट पर अव्यवस्थाएं हावी, 2 हजार लोगों के लिए सिर्फ एक हैंडपंप, टूटे टीन शेड बना परेशानी
धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बिठूर श्मशान घाट पर मूलभूत सुविधाओं की बदहाली लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। यहां रोजाना अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करीब 2 से 3 हजार लोग पहुंचते हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
श्मशान घाट पर कहने को दो हैंडपंप लगे हैं, लेकिन इनमें से एक खराब स्थिति में है और पानी छोड़ देता है। ऐसे में केवल एक हैंडपंप ही हजारों लोगों की प्यास बुझाने का सहारा बना हुआ है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को लंबी कतारों में लगकर पानी लेना पड़ रहा है, जिससे भारी असुविधा हो रही है।
इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों को धूप और बारिश से बचाने के लिए वर्षों पहले विधायक निधि से लगाए गए टीन शेड भी अब जर्जर हो चुके हैं। कई स्थानों पर टीन शेड टूट चुके हैं, जिससे लोगों को खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का कहना है कि श्मशान घाट जैसी संवेदनशील जगह पर पेयजल, छाया और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। वर्तमान स्थिति में गर्मी के मौसम में लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।