{"_id":"69aed9cfb399dabeac0ef7dc","slug":"video-saint-submits-letter-to-dm-ballia-demands-halt-to-toilet-construction-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"संत ने डीएम को पत्र सौंपा, शौचालय निर्माण रोकने की मांग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत ने डीएम को पत्र सौंपा, शौचालय निर्माण रोकने की मांग; VIDEO
निरंजनी अखाड़े के संत श्री 108 स्वामी अजीतानन्द जी महाराज सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि श्रीरामपुर गंगा घाट स्थित मुक्तिधाम के समीप स्थित आश्रम तप तपस्या एवं निवास करते है। हमारे आश्रम से सटे मुख्य द्वार पर ही शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। शौचालय के निर्माण कार्य को रोकने के लिए विगत सात जुलाई को पत्र सौंपा था। इसके बाद 10 जुलाई 2025 को रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से भी अवगत कराया चुका हूं। इसके बाद भी शौचालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है मुक्तिधाम परिसर में शौचालय का निर्माण कराया जा चुका है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि शौचालय का निर्माण कार्य तत्काल रोकने के साथ अन्यत्र कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हमें जिलाधिकारी से मिलने के लिए डेढ़ घंटे इंतजार कराया गया। स्वामी अजीतानन्द ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बताया कि वे जिलाधिकारी से मिलने के लिए डेढ़ घंटे तक लाइन में खड़े रहे। उन्होंने कहा, जब मैं डीएम साहब से मिलने अंदर गया, तो वहां तैनात होमगार्ड और पुलिसकर्मियों ने मेरे साथ बदतमीजी की. संत के राज्य में अगर एक संत की सुनवाई नहीं हो रही है, तो यह बेहद निराशाजनक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।