{"_id":"671cff2b147ba95e27090db2","slug":"video-young-man-murdered-stabbing-scissors-in-azamgarh-unruly-man-attacked-family-dispute-going-on-20-years","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैंची घोंपकर युवक की हत्या, मनबढ़ ने युवती सहित परिवार पर किया हमला, बिखरा खून; 20 वर्षों से चल रहा है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैंची घोंपकर युवक की हत्या, मनबढ़ ने युवती सहित परिवार पर किया हमला, बिखरा खून; 20 वर्षों से चल रहा है विवाद
आजमगढ़ के सिधारी थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित चौबाना बस्ती में विवादित भूमि में सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें विपक्षियों ने कैंची से गोदकर युवक की हत्या कर दी। वहीं, इस घटना में भाई को बचाने गई बहन समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है। सिधारी थाना क्षेत्र के चौबाना बस्ती निवासी दीपू चौधरी (32) पुत्र फकीर घर पर ही रहते थे। उनका पड़ोसी में रहने वाले एक व्यक्ति से करीब 20 वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है। शनिवार की शाम विपक्षी द्वारा उस भूमि की सफाई कराई जाने लगी, जिसका दीपू व उसके परिवार के लोग विरोध शुरु कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इस बीच, विपक्षी ने कैंची को दीपू चौधरी के पेट, सीने और सिर में घोंप दिया। जिससे दीपू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।