{"_id":"69f5ba6b66ac2994a7003254","slug":"video-baghpat-bku-stages-protest-at-collectorate-over-yamuna-spur-construction-location-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: यमुना में ठोकर निर्माण को लेकर कलेक्ट्रेट में भाकियू का धरना, सही स्थान पर काम कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: यमुना में ठोकर निर्माण को लेकर कलेक्ट्रेट में भाकियू का धरना, सही स्थान पर काम कराने की मांग
बागपत में यमुना नदी में ठोकर (स्पर) निर्माण को सही स्थान पर कराने की मांग को लेकर शबगा और जागोस गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन पर निर्माण कार्य गलत स्थान पर कराने का आरोप लगाया।
भाकियू के दिल्ली-एनसीआर महासचिव प्रदीप धामा ने कहा कि प्रशासन शबगा गांव में ठोकर का निर्माण सही जगह पर नहीं करा रहा है। उनका कहना है कि जहां निर्माण होना चाहिए, वहां कार्य नहीं किया जा रहा है, बल्कि दूसरी जगह काम कराया जा रहा है। इससे किसानों की जमीन और फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
धरने की सूचना मिलने पर कलेक्ट्रेट प्रभारी ज्योति शर्मा मौके पर पहुंचीं और किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर निर्माण सही स्थान पर कराया जाएगा।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।