{"_id":"6808919f213d0a4a5c0fc9be","slug":"video-theft-in-three-houses-of-brahmanputthi-in-baghpat-miscreants-pulled-out-the-ear-rings-of-an-elderly-woman-2025-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत में ब्राह्मणपुट्ठी के तीन घरों में चोरी, बुजुर्ग महिला के कान उखाडकर कुंडल खींच ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में ब्राह्मणपुट्ठी के तीन घरों में चोरी, बुजुर्ग महिला के कान उखाडकर कुंडल खींच ले गए बदमाश
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:37 PM IST
बागपत जनपद के ब्राह्मणपुट्ठी गांव में मंगलवार रात तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश एक बुजुर्ग महिला बाला देवी के कान उखाडकर कुंडल खींच ले गए। बाला देवी के शोर मचाने पर भाग गए। ग्रामीणों ने बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की।
ब्राह्मण पुट्ठी गांव के प्रधान राजीव ने बताया कि उनकी विधवा भाभी बाला देवी बीमार है, जो रात में दवाई लेकर सो गई थी। रात करीब 12 बजे बाला देवी ने शोर मचाया तो परिवार के लोग वहां पहुंचे। बाला देवी के कानों से खून बह रहा था और मकान के मुख्य गेट का छोटा दरवाजा भी खुला हुआ था। इसके अलावा गांव के ही संजय के मकान में घुसकर चोर साढे आठ हजार रुपये की नकदी, देशी घी के डिब्बे और चार बोरी गेहूं चोरी कर ले गए। इसके अलावा उनके चाचा बुद्धप्रकाश के घर से पांच हजार रुपये का सामान चोरी किया गया। एक रात में ब्राह्मणपुट्ठी गांव के तीन घरों में चोरी और बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल खींचने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।