{"_id":"681de1a32ab5e477c507122f","slug":"video-villagers-created-ruckus-in-dhikoli-of-baghpat-demanding-replacement-of-electricity-line-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागपत के ढिकोली में बिजली की लाईन बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के ढिकोली में बिजली की लाईन बदलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 09 May 2025 04:36 PM IST
Link Copied
रटौल थाना क्षेत्र के ढिकोली गांव में बिजली की हाई वोल्टेज लाइन में लगातार हो रही स्पार्किंग और सड़क सुरक्षा में लापरवाही को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए लाइन बदलने और सड़क पर चेतावनी पट्टी लगाने की मांग की।
गांव के बनिया वाले चौराहे पर गुजरने वाली 33 हज़ार वोल्ट की लाइन के जंपर में पिछले दो वर्षों से लगातार स्पार्किंग हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तार टूटकर गिर चुके हैं, जिससे राहगीर और दौड़ लगाने वाले युवक हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। ग्रामीणों सोमबीर, मोनू और राजीव ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
इसके अलावा बागपत-ढिकोली मार्ग पर स्थित बनिया वाले चौराहे पर बने ब्रेकर पर सफेद चेतावनी पट्टी नहीं होने से बाइक सवार लगातार गिरकर घायल हो रहे हैं। इसको लेकर भी लोगों में गहरा रोष है।
गांववासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे प्रशासनिक कार्यालय का घेराव करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।