{"_id":"6a675af256a0b3a8cc0a28f7","slug":"video-bharaica-brasha-na-thalii-garama-sa-rahata-shahara-ka-kaii-ilka-ma-haaa-jalbharava-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, शहर के कई इलाकों में हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, शहर के कई इलाकों में हुआ जलभराव
नरेंद्र आर्य
Updated Mon, 27 Jul 2026 06:49 PM IST
Link Copied
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद सोमवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश का आनंद लेने के लिए युवा और बच्चे घरों से बाहर निकल आए। कई जगह बच्चों ने बारिश में भीगकर खेलकूद किया, जबकि युवाओं ने भी बारिश का जमकर आनंद लिया।
हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। रोडवेज मार्ग, तिकोनी बाग चौराहा, चौक बाजार, बड़ीहाट मोहल्ला, मेडिकल कॉलेज के सामने समेत कई सड़कों और मोहल्लों में पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन पानी में धीमी गति से चलते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर होने से ऐसी स्थिति बन जाती है। उन्होंने नगर प्रशासन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।