Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
बहराइच: चीफ इंजीनियर ने किया नेपालगंज रोड स्टेशन व रेलखंड का निरीक्षण, सहजना के ग्रामीणों ने उठाई आवागमन की समस्या
{"_id":"6a73220bebe318bf5d00f454","slug":"video-bharaica-cafa-ijanayara-na-kaya-napalgaja-rada-satashana-va-ralkhada-ka-narakashhanae-sahajana-ka-garamanae-na-uthaii-aavagamana-ka-samasaya-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: चीफ इंजीनियर ने किया नेपालगंज रोड स्टेशन व रेलखंड का निरीक्षण, सहजना के ग्रामीणों ने उठाई आवागमन की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: चीफ इंजीनियर ने किया नेपालगंज रोड स्टेशन व रेलखंड का निरीक्षण, सहजना के ग्रामीणों ने उठाई आवागमन की समस्या
बहराइच: पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ इंजीनियर तुषार पांडे ने बुधवार को निर्माण एवं तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण यान से बहुप्रतीक्षित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तथा बहराइच–रुपईडीहा रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के समय रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम सभा सहजना के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और चीफ इंजीनियर के समक्ष अपनी प्रमुख समस्या रखी। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे लाइन निर्माण के बाद उनका पुराना आवागमन मार्ग बाधित हो गया है, जिससे खेतों, गांव तथा मुख्य सड़क तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधान प्रतिनिधि सहजना मेराज अहमद ने बताया कि इस संबंध में चीफ इंजीनियर को एक मांग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन निर्माण से पहले जो दूरी लगभग 500 मीटर में तय हो जाती थी, अब वही रास्ता ढाई से तीन किलोमीटर घूमकर तय करना पड़ रहा है। इससे मरीजों, बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और किसानों को रोजाना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सुरक्षित एवं स्थायी आवागमन मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन और बहराइच–रुपईडीहा रेलखंड का पिछले कुछ समय में कई बार तकनीकी, विद्युत एवं सुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया जा चुका है। रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का निरीक्षण, विद्युतीकरण, स्पीड ट्रायल तथा अन्य तकनीकी परीक्षण भी पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद इस रेलखंड पर नियमित यात्री ट्रेनों का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस बहुप्रतीक्षित रेलखंड पर जल्द ही नियमित यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू होगा, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।