{"_id":"6abfabc165fddf29500f45b1","slug":"video-bharaica-ka-rapaiidaha-ma-181-tharaga-paja-samataya-ka-bnaga-vahatasaepa-garapa-bthaka-ma-bna-ranaenata-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के रुपईडीहा में 181 दुर्गा पूजा समितियों का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, बैठक में बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के रुपईडीहा में 181 दुर्गा पूजा समितियों का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप, बैठक में बनी रणनीति
बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र में नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता तहसीलदार विकास कुमार ने की। बैठक में दुर्गा पूजा व रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी, व्यापार मंडल, ग्राम प्रधान, सभासद और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए।
दशहरा बाग स्थित रामलीला मैदान, दुर्गा पूजा पंडाल और मूर्ति विसर्जन को लेकर सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। विसर्जन मार्गों को चिह्नित करने तथा रास्ते में पड़ने वाले बिजली के तारों को ऊंचा कराने की मांग उठी। पंडालों में निर्धारित समय व सीमा के अनुसार लाउडस्पीकर बजाने और अग्निशमन की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।
लोगों ने बिजली के खंभों में करंट, रेलवे अंडरपास में जलभराव, नालियों के पानी, रामलीला स्थल व रावण वध स्थल पर गंदगी सहित अन्य समस्याएं रखीं। प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र की 181 दुर्गा पूजा समितियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके माध्यम से प्रशासनिक निर्देश और समस्याओं की जानकारी साझा की जाएगी। अधिकारियों ने त्योहार भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।