{"_id":"673c8918f5f96cbf47073989","slug":"video-bharaica-ma-bldajara-cal-kara-hataya-gaya-avathha-atakaramanae-natasa-jara-karana-para-naha-mal-kaii-javab","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बहराइच में बुलडोजर चला कर हटाया गया अवैध अतिक्रमण, नोटिस जारी करने पर नहीं मिला कोई जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बहराइच में बुलडोजर चला कर हटाया गया अवैध अतिक्रमण, नोटिस जारी करने पर नहीं मिला कोई जवाब
बहराइच के मोतीपुर थाना के ग्राम जालिमनगर में सड़क पर सरकारी जमीन में कब्जे को लेकर ग्रामीणों द्वारा एसडीएम से शिकायत की गयी जिस पर नोटिस जारी किया गया। जिस पर कोई जवाब नहीं मिला तो मंगलवार शाम को बुलडोजर से सड़क पर रखी गुमटियों व कच्चे घरों को हटवा दिया है।
तहसील मिहिपुरवा के ग्राम जालिमनगर गांव में लगने वाली बाजार के किनारे सड़क पर सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर अपनी गुमटियां रखकर कच्चे घर बना लिया था जिससे सड़क का आवागमन बाधित हो जाता था जिसकी शिकायत गांव निवासी जाफर पुत्र भागल ने उपजिलाधिकारी संजय कुमार से की थी।
एसडीएम ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद कब्जेदारो द्वारा अवैध अतिक्रमण नही हटाया गया। इस पर तहसील प्रशासन द्वारा सोमवार को बुलडोजर चला कर गुमटियों व कच्चे घरों को हटा दिया गया।
इस दौरान राजस्व निरीक्षक राम मनोरथ, हल्का लेखपाल धर्मेंद्र वर्मा समेत पुलिस की टीम मौजूद रही।
इस संबंध में तहसीलदार मिहीपुरवा अम्बिका चौधरी ने बताया कि काफी समय से ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद कारवाई हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।