{"_id":"68f233103a1132a3890081ad","slug":"video-bharaica-ma-jama-ka-namaja-paugdhhakara-lta-raha-yavaka-ka-bca-saugdhaka-hataya-2025-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की बीच सड़क हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की बीच सड़क हत्या
यूपी के बहराइच में शुक्रवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक की निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। वह रेलवे स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान की मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
घटना नानपारा थाना क्षेत्र के हाईवे तिराहे पर करीब 3 बजे की है। ग्राम पंचायत मेहरबान नगर के मजरा फुलवरिया निवासी शाह मोहम्मद के पुत्र सहबूल अली (55) की हत्या की गई है। बताया गया कि सहबूल नमाज पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था।
बाइक से आए दो नकाबपोशों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया। एक ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारी। दूसरे ने चाकू से उसकी गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे मौके पर उसने दम तोड़ दिया। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।