{"_id":"67b07871cab0a723c005aa24","slug":"video-napal-sama-para-palsa-na-tha-tasakara-ka-kaya-garafatara-20-lkha-ka-carasa-bramatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 लाख की चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 लाख की चरस बरामद
यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है। दोनों के पास चार किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुआ। इसे सीज कर दिया गया है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में रूपईडीहा थाने की पुलिस भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले लोगों की जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक यतींद्र सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, अभिषेक धर द्विवेदी, आलोक शुक्ला के साथ वह रूपईडीहा नगर पंचायत के रेलवे स्टेशन और आईसीपी मार्ग पेट्रोलिंग कर रहे थे।
पेट्रोलिंग के दौरान रात 12.10 बजे विभिन्न मार्गों पर निरीक्षण किया गया। वहीं सुबह चार बजे दो लोग दिखे। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से चार किलो 50 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर दोनों को थाने लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चरस को सीज कर दिया गया है।
जबकि कोतवाली देहात के शाहपुर जोत हठीला निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र महमूद हसन और रूपईडीहा थाना क्षेत्र के करीम गांव निवासी हवलदार खान पुत्र अमीन खान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।