{"_id":"696f998818de8c5d4a07f147","slug":"video-video-hatharagaugdhha-tal-palja-kada-ka-varathha-ma-saugdhaka-para-fata-athhavakatao-ka-gasasa-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हैदरगढ़ टोल प्लाजा कांड के विरोध में सड़क पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हैदरगढ़ टोल प्लाजा कांड के विरोध में सड़क पर फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा
बाराबंकी के हैदरगढ़ (गोतौना) टोल प्लाजा पर अधिवक्ताओं के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस के बाद अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां नारेबाजी करते हुए धरना शुरू किया। धरने के उपरांत अधिवक्ताओं ने राज्यपाल व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए दोषी टोल प्लाजा कर्मियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग की।
इससे पूर्व सुबह 11 बजे दीवानी न्यायालय स्थित जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की, जबकि संचालन महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं ने हैदरगढ़ (गोतौना) टोल प्लाजा पर अधिवक्ता साथियों के साथ हुई अभद्रता व मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
इसके बाद जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश शुक्ला व महामंत्री शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय परिसर से जुलूस निकाला गया। गुस्साए अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया।
इस मौके पर संघ अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि हैदरगढ़ (गोतौना) टोल प्लाजा के गुंडों द्वारा अधिवक्ता साथियों पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट व अभद्रता जैसा जघन्य कृत्य किया गया है, जिसे अधिवक्ता समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा लंबे समय से प्रदेश सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। यही कारण है कि आए दिन अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं।
धरने के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट समेत अन्य लंबित मांगों को एक स्वर में उठाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने चार सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर दिनेश कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद उमर, परमप्रकाश पांडेय, आनंद कुमार अवस्थी, राजेश कुमार मिश्र, आलोक कुमार पाठक, दीपक कुमार दीक्षित, अमित कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष रामछबीले शुक्ला, गयाप्रसाद मिश्रा, कुंवर बहादुर सिंह, महेंद्रपाल श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रसाद पांडेय, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, सूबेदार मिश्रा, रामनारायण मिश्रा, मदनगोपाल त्रिपाठी, रामजी बाजपेई, पूर्व महामंत्री श्रवण कुमार निगम, वीरेंद्र विक्रम सिंह, मुन्नूलाल मिश्रा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, बालकृष्ण मिश्र (बालू), चंद्रवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ता संघ की प्रमुख मांगें
जिला अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने, अधिवक्ताओं व मीडियाकर्मियों के वाहनों को टोल फ्री सुविधा देने, अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य हित में विशेष व नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा हैदरगढ़ (गोतौना) टोल प्लाजा पर जानलेवा हमला व मारपीट करने वाले कर्मियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।