{"_id":"697f406e4bf2e6a7230cc4ae","slug":"video-videothashahara-bga-ma-hatha-samamalna-sahabhaja-ka-aayajana-ekajatata-ka-thaya-gaya-sathasha-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:दशहरा बाग में हिंदू सम्मेलन सहभोज का आयोजन, एकजुटता का दिया गया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:दशहरा बाग में हिंदू सम्मेलन सहभोज का आयोजन, एकजुटता का दिया गया संदेश
बहराइच। नगर पंचायत रूपईडीहा के दशहरा बाग में हिंदू सम्मेलन सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी विष्णु देवाचार्य महाराज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरमीत सिंह गुरुग्रंथी, गुरुद्वारा नेपालगंज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने की।कार्यक्रम का संचालन सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य अनुज सिंह द्वारा किया गया।
हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेपालगंज से आईं कृष्णा देवी पांडे, अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमरनाथ, आचार्य दयाशंकर शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, रतन अग्रवाल,आरएसएस के सर्वेश सहित अन्य वक्ताओं ने हिंदू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू जागरण आज के समय की आवश्यकता है, इसके बिना कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि समाज बंटेगा तो अस्तित्व पर संकट आ जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वैभवी श्रीवास्तव ने “जय जय जय महिषासुर मर्दनी” पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं विशिष्ट लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अवसर पर भाजपा मंडल रूपईडीहा अध्यक्ष महाराजदीन वर्मा, योगेश पांडे, अभिजीत सिंह, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष कन्हैया वर्मा, देवेंद्र पाठक, अरुण पाठक, भीमसेन मिश्रा, राजेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अश्वनी वैश्य, दुर्गेश वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।