{"_id":"697f29cf2fda6d8493067fd5","slug":"video-bjata-ma-sama-kashhatara-ka-le-ghashhanae-na-hana-sa-bharaica-ma-lga-ma-mayasa-ralva-karadara-sa-jaga-utasaha-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बजट में सीमा क्षेत्र के लिए घोषणा न होने से बहराइच में लोगों में मायूसी, रेलवे कॉरिडोर से जगा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में सीमा क्षेत्र के लिए घोषणा न होने से बहराइच में लोगों में मायूसी, रेलवे कॉरिडोर से जगा उत्साह
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट में नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर कोई खास घोषणा न होने से बहराइच में लोगों में निराशा है। लंबे समय से क्षेत्रवासी सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापारिक सुविधाओं को लेकर विशेष पैकेज की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बजट में इसका अभाव रहा।
हालांकि, बजट में रेलवे को लेकर की गई घोषणाओं—विशेषकर रेलवे कॉरिडोर और तेज गति से चलने वाली ट्रेनों—ने लोगों के बीच नई उम्मीद जरूर जगाई है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि हाई-स्पीड रेल और कॉरिडोर के माध्यम से कम समय में लंबी दूरी तय करना संभव होगा, जिससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस संबंध में नेपालगंज जिला बांके के जमुनहा क्षेत्र के व्यवसाई नीरज से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि रेलवे कॉरिडोर बनने और तेज गति से ट्रेनों के संचालन से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में आवाजाही बढ़ेगी। इससे जहां एक ओर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा, वहीं व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि कम समय में लंबी दूरी की यात्रा संभव होने से आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर, भले ही बजट में नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं हुई हो, लेकिन रेलवे से जुड़ी योजनाओं ने भविष्य को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद और उत्साह जरूर पैदा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।