{"_id":"6991ad1999dadb10540073d8","slug":"video-video-kataranayaghata-ma-tathae-ka-tha-shavaka-ka-mata-khata-ma-20-matara-ka-thara-para-paugdha-mal-shava-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कतर्नियाघाट में तेंदुए के दो शावकों की मौत, खेत में 20 मीटर की दूरी पर पड़े मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कतर्नियाघाट में तेंदुए के दो शावकों की मौत, खेत में 20 मीटर की दूरी पर पड़े मिले शव
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के मोतीपुर वन रेंज में मनगौढिया गांव के पास रविवार सुबह तेंदुआ के दो शावकों के शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। दोनों शव एक-दूसरे से करीब 20 मीटर की दूरी पर खेत में पड़े मिले। पास ही एक आम के पेड़ पर गहरे पंजों के ताजा खरोंच के निशान भी पाए गए।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह जब लोग खेत की ओर गए तो पेड़ के नीचे एक तेंदुए के शावक का शव दिखाई दिया। कुछ ही दूरी पर दूसरा शव भी पड़ा मिला। खेत की हालत और पेड़ पर पंजों के निशान देख गांव में दहशत का माहौल बन गया।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय वनाधिकारी एसके तिवारी के नेतृत्व में अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पशु चिकित्सकों को बुलाया। आवश्यक जांच के बाद दोनों तेंदुओं के शवों को कब्जे में लेकर मोतीपुर रेंज कार्यालय लाया गया, जहां उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई।
डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मृत हालत में मिले शावकों की उम्र सात से आठ माह के मध्य है। जहां पर शव मिले हैं उसी जगह पर वयस्क तेंदुए के पगचिह्न भी पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि अपसी वर्चस्व या नर तेंदुए के हमले में शावकों की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।