{"_id":"6a12d30543e8d4f38d092837","slug":"video-video-majaparava-gava-ma-tana-lga-ka-ghayal-kara-tathaaa-ghara-ma-chhapa-tana-ghata-btha-vana-vabhaga-na-kaya-takalija-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मौजीपुरवा गांव में तीन लोगों को घायल कर तेंदुआ घर में छिपा, तीन घंटे बाद वन विभाग ने किया टैंकुलाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मौजीपुरवा गांव में तीन लोगों को घायल कर तेंदुआ घर में छिपा, तीन घंटे बाद वन विभाग ने किया टैंकुलाइज
मिहींपुरवा (बहराइच)। रविवार की भोर में जोगिनिया ग्राम पंचायत के मजरा मौजीपुरवा में पहुंचे एक तेंदुए ने ताबड़तोड़ हमला कर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। सुबह करीब पांच बजे हुए इस हमले से गांव दहल उठा। चीख-पुकार और भगदड़ के बीच लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबक गए। ग्रामीणों के शोर से घबराया तेंदुआ भागकर एक खाली मकान में जा घुसा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग ने गांव को सुरक्षा घेरे में लेकर करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया।
चकिया वन रेंज से सटे मौजीपुरवा गांव के कुछ लोग भोर में घरों में सो रहे थे वहीं कुछ लोग बिस्तर छोड़कर दिनचर्या के कार्यों में व्यस्त थे। तभी पांच बजे के आसपास पहुंचे तेंदुए ने नसीम (50), जुबेर (30) और फजलुर्रहमान (55) पर हमला कर उन्हें नोंचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ पास के एक मकान में घुसकर छिप गया। संयोगवश जिस मकान में तेंदुआ घुसा उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा स्वयं मौके पर पहुंचे। उनके निर्देशन में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के पशु चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार की टीम ने ट्रैंकुलाइजेशन ऑपरेशन सुबह 10 बजे के आसपास शुरू किया। लंबी मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रैकुलाइज कर सुरक्षित जाल में कैद कर लिया गया।
डीएफओ ने बताया कि पकड़ा गया वन्यजीव करीब डेढ़ वर्ष का मादा तेंदुआ है। चिकित्सकीय परीक्षण में स्वस्थ मिलने के बाद उसे बहराइच वन प्रभाग के घने जंगल में फिर छोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।