{"_id":"67f7ccb13260d33ad908615b","slug":"video-impact-of-storm-on-people-protesting-in-ballia-tent-destroyed-protesters-remained-firm-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में धरना दे रहे लोगों पर आंधी का प्रभाव, उजड़ गया टेंट, डटे रहे आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में धरना दे रहे लोगों पर आंधी का प्रभाव, उजड़ गया टेंट, डटे रहे आंदोलनकारी
जिले में आई आंधी व बारिश के दौरान कलेक्ट्रेट में बीते 75 दिन से धरना दे रहे गाेंड बिरादरी के आंदोलनकारियों का टेंट उजड़ गया,लेकिन धरनारत लोग मौके पर डटे रहे। हालांकि इस दौरान पेड़ की एक डाल टूटकर मंच पर आ गिर गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।
बता दें कि गोंड बिरादरी के लोग जनजाति का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर धरना 75 दिन से धरनारत है। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि तहसील और जिला प्रशासन गोंड छात्र नौजवानों के सब्र का इंतहान ले रहा है। बारिश आंधी तूफान जैसी विकट परिस्थिति में भी गोंड समुदाय के लोग अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए डटे हुए हैं और प्रशासन असंवेदनशील बना हुआ हैं। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन(आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि यदि तत्काल जाति प्रमाण पत्र निर्गत करना प्रारंभ नहीं किया गया तो 21 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।